{"_id":"5954a3894f1c1b011d8b4c1a","slug":"investigation-in-case-of-pakistani-funding-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: गिलानी के दामाद समेत कई अलगाववादी नेता पुलिस हिरासत में, ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: गिलानी के दामाद समेत कई अलगाववादी नेता पुलिस हिरासत में,
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश सहित मंगलवार की रात गिरफ्तार किए गए तीन अलगाववादियों को पुलिस ने बुधवार को कोठीबाग थाने में रखा। मंगलवार की देर रात गिरफ्तार करने के बाद उन्हें राजबाग थाने ले जाया गया था, लेकिन अलगाववादी समर्थकों की भीड़ जुटने के बाद उन्हें कोठीबाग थाने में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उन्हें बुधवार को दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं ले जा सके। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की ओर से दिल्ली में पूछताछ किए जाने की खबर है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस का कहना है कि घाटी में आने वाले दिनों में हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि पुलिस ने फंटूश के अलावा अय्याज अकबर तथा मेहराजुद्दीन कलवाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन