{"_id":"6453a23673f8ee58dc05984f","slug":"interrogation-of-rafi-lala-involved-in-narco-terrorism-sia-reached-jail-to-know-about-terrorist-contact-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नारको आतंकवाद में शामिल रफी लाला से पूछताछ, एसआईए ने जेल में पहुंच आतंकी संपर्क के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नारको आतंकवाद में शामिल रफी लाला से पूछताछ, एसआईए ने जेल में पहुंच आतंकी संपर्क के बारे में जाना
Thu, 04 May 2023 05:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 05:47 PM IST
सार
एसआईए की टीम अभी और रफी लाला से पूछताछ कर सकती है। पता लगाया जा रहा है कि उसके देश एवं विदेश में कौन-कौन साथी हैं। उसके किन आतंकियों के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन
पुंछ पुलिस ने रफी लाला के यहां से बरामद की नशे की खेप
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य जांच दल (एसआईए) की टीम ने पुंछ जिला जेल में जनसुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत बंद नारको आतंकवाद में शामिल रफी लाला से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने टीम को किसी प्रकार की विशेष जानकारी नहीं दी। इसके अलावा उसके साथ शामिल लोगों के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
एसआईए की टीम अभी और रफी लाला से पूछताछ कर सकती है। पता लगाया जा रहा है कि उसके देश एवं विदेश में कौन-कौन साथी हैं। उसके किन आतंकियों के साथ संबंध हैं। एसआईए की पांच सदस्यीय टीम ने पुंछ जिला जेल पहुंची। इसके बाद नारको आतंकवाद में बंद रफी लाला से करीब आठ घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन
मंगलवार के बाद बुधवार को भी टीम फिर से जिला जेल पहुंची। जहां पर रफी लाला से एक कमरे में दिन भर पूछताछ हुई। 21 मार्च 2023 को पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव डन्नाउूईयां में एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना की डोडा बटालियन ने रफी लाला के घर पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षाबलों को रफी के घर से 17 किलोग्राम हेरोइन, 2 करोड़ रुपये और 15 हजार के अमरीकी डालर, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्टल और एसएलआर की गोलियां बरामद हुई थी।