फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Interrogation of Rafi Lala involved in narco-terrorism, SIA reached jail to know about terrorist contact

जम्मू-कश्मीर: नारको आतंकवाद में शामिल रफी लाला से पूछताछ, एसआईए ने जेल में पहुंच आतंकी संपर्क के बारे में जाना

Thu, 04 May 2023 05:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 05:47 PM IST
सार

एसआईए की टीम अभी और रफी लाला से पूछताछ कर सकती है। पता लगाया जा रहा है कि उसके देश एवं विदेश में कौन-कौन साथी हैं। उसके किन आतंकियों के साथ संबंध हैं।

विज्ञापन
Interrogation of Rafi Lala involved in narco-terrorism, SIA reached jail to know about terrorist contact
पुंछ पुलिस ने रफी लाला के यहां से बरामद की नशे की खेप - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य जांच दल (एसआईए) की टीम ने पुंछ जिला जेल में जनसुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत बंद नारको आतंकवाद में शामिल रफी लाला से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने टीम को किसी प्रकार की विशेष जानकारी नहीं दी। इसके अलावा उसके साथ शामिल लोगों के बारे में भी कोई खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन


एसआईए की टीम अभी और रफी लाला से पूछताछ कर सकती है। पता लगाया जा रहा है कि उसके देश एवं विदेश में कौन-कौन साथी हैं। उसके किन आतंकियों के साथ संबंध हैं। एसआईए की पांच सदस्यीय टीम ने पुंछ जिला जेल पहुंची। इसके बाद नारको आतंकवाद में बंद रफी लाला से करीब आठ घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन


मंगलवार के बाद बुधवार को भी टीम फिर से जिला जेल पहुंची। जहां पर रफी लाला से एक कमरे में दिन भर पूछताछ हुई। 21 मार्च 2023 को पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव डन्नाउूईयां में एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना की डोडा बटालियन ने रफी लाला के घर पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाबलों को रफी के घर से 17 किलोग्राम हेरोइन, 2 करोड़ रुपये और 15 हजार के अमरीकी डालर, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्टल और एसएलआर की गोलियां बरामद हुई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed