फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Yoga done for healthy body enthusiasm shown in children to elders

Jammu Kashmir: निरोगी काया के लिए किया योग, बच्चों से लेकर बड़ों में दिखा जोश

Thu, 22 Jun 2023 12:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

शहर के स्कूल-कॉलेजों, पार्कों और अन्य जगहों का नजारा जुदा नजर आया। निरोगी काया पाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ाें में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Yoga done for healthy body enthusiasm shown in children to elders
नगरोटा में एनसीसी कैडेट ने किया योग 

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को शहर के स्कूल-कॉलेजों, पार्कों और अन्य जगहों का नजारा जुदा नजर आया। निरोगी काया पाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ाें में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने खेल गांव नगरोटा में कार्यक्रम करवाया। इसमें 1200 प्रतिभागियों ने एक साथ योगासन कर स्वस्थ रहने के गुर सीखे। जम्मू जिले के विभिन्न जोन से छात्र भी शामिल हुए। सुबह सात से 9:30 बजे तक योग सहित अन्य गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम का संचालन युवा सेवा एवं खेल (केंद्रीय) उप निदेशक जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में किया गया।

विज्ञापन


नगरोटा कैंपिंग ग्राउंड में एनसीसी बटालियन-4 और सैनिक स्कूल के एनसीसी कैडेट ने योग दिवस मनाया। इसमें सेना के अधिकारियों, एएनओ और प्रशिक्षकों सहित 500 से अधिक कैडेट ने भाग लिया। पौड़ी में विश्व योग संस्थान आश्रम में श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल कटरा और आयुष निदेशालय के सहयोग कार्यक्रम हुआ। इसमें मेयर राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर पार्षद शाम लाल बस्सन, राजेश पाधा, आरके होंडा, राजन गुप्ता, सुरेश शर्मा भी थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने भारतीय योग संस्थान के साथ गोल गुजराल में मनाया योग दिवस

भारतीय योग संस्थान (बीवाईएस) ने अमर उजाला के साथ मिलकर 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस का मुख्य समारोह योग आश्रम, गोल गुजराल में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संस्थान के योग साधक, एसओएस स्कूल के छात्र, पांच सरकार के छात्र व आम लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न योगासन कर योग दिवस के महत्व को बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 600 लोगों ने योग प्रोटोकॉल के तहत योग किया। स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू अशोक कुमार मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष सत्या पाल मलिक व मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू सूरज सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

संस्थान का एक अन्य कार्यक्रम वेव वाल जम्मू में हुआ। इसमें प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक कुमार और परियोजना निदेशक समग्र शिक्ष दीप राज मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अलावा संस्थान ने अपने प्रशिक्षित योग शिक्षकों को 70 से अधिक संगठनों में नियुक्त किया।

मन को शरीर से जोड़ने के लिए है योग जरूरी- मुख्य न्यायाधीश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय, मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह ने बुधवार को उच्च न्यायालय परिसर श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इस आयोजन का विषय वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग था, जो एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षा को प्रभावी ढंग से समाहित करता है। मुख्य न्यायाधीश ने सभी प्रतिभागियों को तनावपूर्ण जीवन से खुद को राहत देने के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया।

न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाने से न्यायिक कार्यों के निर्वहन में काफी मदद मिलेगी और न केवल न्यायिक अधिकारियों बल्कि सभी हितधारकों की दक्षता और प्रभावकारिता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने दोहराया कि शरीर के साथ मन के एकीकरण के लिए योग आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान, रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रत्येक जिला मुख्यालय और उच्च न्यायालय के दोनों विंगों में सभी न्यायिक प्रतिष्ठानों में इस तरह के आयोजन के लिए मुख्य न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया।

हायर सेकेंडरी स्कूल चिराला के प्रांगण में किए छात्रों ने योग आसन

जिला डोडा के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिराला के प्रांगण में प्राचार्य हेम राज शलोत्रा के मार्गदर्शन में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। डीडीसी सदस्य मनोहर लाल आर्यन, तहसीलदार चिराला गुलशन कुमार शर्मा आदि प्रमुख हस्तियों के साथ 400 से अधिक छात्रों ने उत्साह के साथ योग आसनों का अभ्यास किया।इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि भारत योग का घर है। जहां सदियों से इसका अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से फिट रखता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे शरीर को स्वस्थ, मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करें। ज्यूरी मेंबर विक्रम कांत शर्मा सीनियर लेक्चरर शाहबाज खान लेक्चरर और अध्यापक बिक्रम सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेंद्र सिंह ने किया।वहीं विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए ।

योग अभ्यास का महत्व और लाभ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

योग अभ्यास का महत्व और लाभ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें अनेक छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए। 12वीं की छात्रा राधिका मन्हास और 10वीं की हुमेरा खुर्शीद ने पहला स्थान प्राप्त किया । 9वीं की शुभ्रा परिहार और 12वीं की मनीषा देवी को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed