{"_id":"63806e46d64e75209723ca8c","slug":"international-trade-fair-delhi-2022-preparation-to-give-gi-tag-to-kishtwar-neelam-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ के नीलम रत्न को GI टैग देने की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेर रहा चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ के नीलम रत्न को GI टैग देने की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिखेर रहा चमक
Fri, 25 Nov 2022 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:57 PM IST
सार
जेएंडके पवेलियन में किश्तवाड़ के पाडर खनन का नीलम रत्न विजिटर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरकार अब इसे जीआई टैगिंग देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगति मैदान नई दिल्ली में जारी भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में जेएंडके पवेलियन में किश्तवाड़ के पाडर खनन का नीलम रत्न विजिटर के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरकार अब इसे जीआई टैगिंग देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सचिव खनन जम्मू कश्मीर अमित शर्मा ने कहा कि विश्व स्तर की गुणवत्ता का एक अनमोल रतन जम्मू-कश्मीर का नीलम है। जम्मू कश्मीर खनिज निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम के गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के एक स्टाल में नीलम को प्रदर्शित किया गया। इससे पहले मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने भी नीलम स्टाल का दौरा किया था।
विज्ञापन
पाडर हिल्स के दुर्लभ रत्न नीलम को एलईडी आधारित स्क्रीन में प्रदर्शित किया गया है। इससे मार्केटिंग और ब्रांडिंग में मदद मिल रही है। जेएंडके मिनरल्स कारपोरेशन ने आईआईटीएफ के विधिवत सत्यापन के बाद निकाले गए नीलम पत्थरों पर विस्तृत नजर रखने में वास्तविक खरीदारों की मदद करने की पेशकश की।
विज्ञापन
नीलम को जल्द जीआई टैगिंग की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि एमईसीएल शीघ्र केंद्रीय खनन मंत्रालय के निर्देश पर पाडर खानों की विस्तृत वैज्ञानिक पहल शुरू करेगा, ताकि जम्मू कश्मीर में नीलम खानों की गुणवत्ता और मात्रा का उचित मूल्यांकन किया जा सके।
इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेले की धूम है। 27 नवम्बर तक मेले को आम लोगों के लिए खोला गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।