फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   intelligence input to prevent suicide attack in Kathua and Samba

पहले से ही थी फिदायीन हमलों की खुफिया जानकारी

Tue, 24 Mar 2015 01:31 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
intelligence input to prevent suicide attack in Kathua and Samba

लश्कर ए ताइबा के आठ आतंकियों के गुट ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के डेरा गाजी खान में डेरा जमा रखा है। पीओके के परसूर, दतसुयाल और सेनसा कैंप से लतीफ और अयातुल्ला समेत करीब 18 फिदायीन आतंकी बसंता नदी के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार करने की ताक में हैं।

विज्ञापन


हाईप्रोफाइल मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) पिछले पंद्रह दिनों में ऐसे कई सटीक खुफिया इनपुट सरकार, बीएसएफ और सेना को दे चुका है। इतना ही नहीं मैक ने यह भी चेताया था कि नवाज शरीफ सरकार की अनदेखी कर पाक सेना और आईएसआई की 20 से 30 मार्च के बीच जम्मू में पुलिस और सेना के कैंपों पर हमला करने की पुख्ता साजिश है।
विज्ञापन


इन सटीक जानकारी के बावजूद दो दिन पहले सांबा और कठुआ में एक के बाद एक हुए फिदायीन हमले ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि केंद्र ने इस हमले के लिए अब तक आईबी की चौकसी कर रही बीएसएफ और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना से कोई जवाब तलब नहीं किया है।

पाक अपनी कश्मीर नीति में बदलाव कर रहा है

intelligence input to prevent suicide attack in Kathua and Samba

गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच एक खास समीकरण शक्ल ले रहा है। इस वजह से अब तक शांत बैठी पाक सेना असहज हो रही है।

पाक सेना और आईएसआई की दिक्कत यह है कि पीर पंजाल के ऊपर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से वह घाटी में ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि कश्मीर के तापमान को गरम रखने के लिए पाक सेना नए पैंतरे आजमा रही है।

गृह मंत्रालय ने इस बात की तस्दीक की है कि विदेश सचिव स्तर की बातचीत और राज्य में सफल लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल होने के बाद पाक सेना अपनी कश्मीर नीति में बदलाव कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर सीमा पर थोड़ी भी ढील बरती गई तो कठुआ और सांबा जैसे हमले जल्द ही दोहराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed