फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Insult of the National Anthem in rajouri of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रगान का अपमान, सेल्फी लेने में व्यस्त स्टूडेंट्स ने की ये शर्मनाक हरकत

Fri, 24 Nov 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 24 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Insult of the National Anthem in rajouri of Jammu and Kashmir
- फोटो : Amar Ujala

बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत का अपमान करते हुए गीत गाते समय खड़े होना जरूरी नहीं समझा। विवि विद्यार्थियों ने राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा व विवि के उप कुलपति के अलावा विवि के अन्य प्रोफेसरों व शहर के नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत का अपमान करने में कोई संकोच नहीं किया।

विज्ञापन

बुधवार को विवि में तीन दिवसीय अंतर स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन समारोह था। राज्यपाल एनएन वोहरा व उनकी पत्नि ऊषा वोहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के समाप्त होने पर जब परंपरा अनुसार राष्ट्रीय गीत गाया जाने लगा तो विवि के कई विद्यार्थी राष्ट्रीय गीत के सम्मान में खड़े नहीं हुए।
विज्ञापन

हालांकि राज्यपाल सहित अन्य सभी खड़े रहे, लेकिन कई विद्यार्थी इस दौरान बैठे रहे। इतना ही नहीं विद्यार्थी उस समय अपनी सीट पर बैठ कर अपने मोबाइल फोन पर सेल्फी लेने में व्यस्त नजर आए। अपने शिक्षकों व राज्यपाल को खड़े देख कर भी उन्होंने खड़े होने का कष्ट नहीं किया। बताया जा रहा है कि मामले को बढ़ता देख पुलिस ने उन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी जिन्होंने राष्ट्रीय गान का अनादर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed