{"_id":"60885a9c8ebc3ed7022b77db","slug":"instructions-to-the-district-deputy-commissioners-the-work-of-oxygen-generation-plants-should-be-completed-in-time-jammu-city-news-jmu234299461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उपायुक्तों को निर्देश, समय रहता पूरा हो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उपायुक्तों को निर्देश, समय रहता पूरा हो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स का काम
विज्ञापन
जम्मू। एलजी के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने मंगलवार को सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर जिलों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स स्थापित करने के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को समय रहते ऑक्सीजन प्लांट लगाने के काम को पूरा करने के निर्देश दिए।
वर्चुअल मोड पर आयोजित बैठक में उन्होंने जिला स्तर पर कोविड हेल्थ सेंटर, कोविड केयर सेंटर और अस्पताल में बेड की संख्या भी जानी और सभी जिलों में कोविड से संबंधित मामलों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान उपायुक्तों ने प्रधान सचिव को ऑक्सीजन प्लांट की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। कहा कि अधिकांश जिलों में प्लांट को लागने के लिए सिविल कार्य पूरा हो चुका है और जल्द इन्हें शुरू किया जाएगा। कुछ जिलों में टेस्ट रन चला रहा है। कोविड केयर रूम के संदर्भ में कहा कि सभी रूम 2437 चल रहे हैं और होम आइसोलेशन वाले लोगों को जरूरती परामर्श दिए जा रहे हैं।
ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति में न आए कोई अड़चन
प्रधान सचिव ने संभागीय आयुक्तों से समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और दोनों क्षेत्रों में जिला अस्पतालों में आवश्यक रसद और उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिया कि वे ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखें और स्रोत औद्योगिक संयंत्रों से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति की जांच के लिए मजिस्ट्रेट और संबंधित कर्मचारियों को तैनात करें।