{"_id":"679a99ae6f44e264cf093f7a","slug":"instructions-given-for-investigation-on-incomplete-work-of-pavilion-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101994-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पवेलियन का आधा-अधूरा कार्य होने पर जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पवेलियन का आधा-अधूरा कार्य होने पर जांच के दिए निर्देश
Thu, 30 Jan 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमवीर चक्र विजेता के नाम स्टेडियम होने पर युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। युवा व खेल मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को बाना सिंह स्टेडियम का औचक दौरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के साथ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने परेशानियां बताईं। वहीं मंत्री ने पवेलियन का आधा-अधूरा कार्य होने पर जांच का निर्देश जारी किया।
मंत्री ने अखाड़े में अभ्यास कर रहे पहलवानों से भी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इंडोर स्टेडियम व पवेलियन का आधा-अधूरा कार्य होने पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने कहा कि युवा वर्ग के खेलो में आगे आए। योजना का लाभ हर पंचायत के युवा को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता के नाम स्टेडियम होने पर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान नेकां जिला प्रधान नरेश बिट्टू, पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, कर्ण भगत, राजेश चौधरी, दलजीत चौधरी, आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपडा, कुंदन पहलवान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।