{"_id":"638276a2d8f0fc59825c31c8","slug":"instruction-jammu-news-jmu273167871","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर पुलिस: घाटी में रात को न घूमें बाहरी मजदूर, CCTV लगवाएं किराये पर घर देने वाले मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर पुलिस: घाटी में रात को न घूमें बाहरी मजदूर, CCTV लगवाएं किराये पर घर देने वाले मालिक
Sun, 27 Nov 2022 02:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:25 PM IST
सार
एसएसपी ने कहा कि बाहरी मजदूरों को केवल संवेदनशील इलाकों में रात में न घूमने की सलाह दी गई है और मकान मालिकों को किराये पर घर देते वक्त यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Srinagar LaL Chowk
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी विशेषकर श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य राज्यों से आए मजदूरों को संवेदनशील इलाकों में रात को न घूमने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही साथ किराए पर इन मजदूरों को ठहराने वाले मकान मालिकों को भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के फरमान जारी किए हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर के एसएसपी राकेश बलवाल ने कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि पुलिस की ओर से श्रीनगर के कई इलाकों में रहने वाले बाहरी मजदूरों को पुलिस थानों से बुलाया जा रहा है और उन्हें एक दिसंबर से पहले घाटी छोड़ने को कहा जा रहा है। ये सभी बातें बेबुनियाद और झूठी हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा, बाहरी मजदूरों को केवल संवेदनशील इलाकों में रात में न घूमने की सलाह दी गई है और मकान मालिकों को किराये पर घर देते वक्त यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। एसएसपी ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। कहा है अक्सर सर्दी का मौसम शुरू होते ही कुछ मजदूर अपने राज्यों को लौटते हैं।
विज्ञापन