{"_id":"65075ec663775a441a0e6714","slug":"installed-new-transformer-samba-news-c-274-1-rsp1001-311-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन दिन पहले जले ट्रांसफार्मर से उठ रहा था आक्रोश का धुआं, शाम को ठंडा कर गए विभाग के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन दिन पहले जले ट्रांसफार्मर से उठ रहा था आक्रोश का धुआं, शाम को ठंडा कर गए विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल पंचायत आल्हा के गांव महाशय-दे-कोठे में नहीं हो रही थी बिजली आपूर्ति
भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। मॉडल पंचायत आल्हा के गांव महाशय-दे-कोठे में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। विभाग के कर्मचारी देर शाम को आए और तीन दिन पहले जले ट्रांसफार्मर को बदलकर चले गए। गांव के लोगों ने बताया कि 15 सितंबर को गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। उसी समय क्षेत्र के लाइनमैन को सूचित भी कर दिया था। फिर भी तीन दिन बीत गए, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।
पंचायत के उप सरपंच लवली सिंह के अनुसार गांव में बिजली न होने से एक बुजुर्ग की हालत काफी नाजुक है। गर्मी बहुत है, इसलिए उसे घर से निकाल कर सत्संग घर में स्थानांतरित किया है। बिजली विभाग का लापरवाह रवैया लोगों की जान खतरे में डाल रहा है। वे नया ट्रांसफार्मर ही नहीं लगा रहे। जब क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर हरप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास ट्रांसफार्मर जलने की कोई रिपोर्ट नहीं पहुंची है। फोन पर लाइनमैन की बात जब जूनियर इंजीनियर से करवाई तो लोगों से उसकी बहस होने लगी। विभाग के इस रवैये से लोगों में रोष है। वह प्रदर्शन करने को उतारू हैं। हालांकि, शाम को विभाग ने ट्रांसफार्मर बदल दिया, जिससे लोगों को राहत मिली है।