फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection,samab news

ड्यूटी से नदारद मिले पीएचसी जोगवां के डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
inspection,samab news
ज्यौड़ियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जोगवां में ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर मनोज जुटसी को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सोमवार को एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। सनद रहे कि शुक्रवार को एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में औचक दौरा कर कामकाज का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने सुबह सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ढखर, सरकारी मिडिल स्कूल बटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगवां और एफसीएस एंड सीए विभाग जोगवां का दौरा किया। सरकारी स्कूलों में पूरा स्टाफ मिला, लेकिन पीएचसी जोगवां में डॉक्टर मनोज जुटसी ड्यूटी से नदारद मिले। एफसीएस एंड सीए विभाग जोगवां के राशन का भी निरीक्षण किया गया, जहां लोगो ने सेल्समैन (स्टोरकीपर) मधु सूदन की लोगों ने प्रंशसा की। मिडिल स्कूल बटल की कार्यप्रणाली को भी एसडीएम ने काफी सराहा है। बटलवासियों से बातचीत कर स्कूल में दी जा रही शिक्षा सबंधी सुविधाओं की जानकारी हासिल की। पीएचसी जोगवां में नदारद मिले डाक्टर मनोज जुटसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सोमवार को एडीएम कार्यालय खौड़ में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed