फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inspection of Sheet Track Registration Center

Jammu News: एलजी ने लेह में चादर ट्रैक पंजीकरण केंद्र में अव्यवस्थाओं पर अफसरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
Inspection of Sheet Track Registration Center
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल डॉ. बीडी मिश्रा ने वीरवार को चादर ट्रैक पंजीकरण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने चादर ट्रैक की समीक्षा की और पर्यटन सूचना केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों और बाथरूमों की खराब हालात व आवश्यक सुविधाओं की कमी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। एलजी ने आपातकालीन ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तरों और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया। वहां की बदहाल स्थिति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक लेह को निर्देश दिया कि जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं व पर्यटक जानकारी उपलब्ध कराई जाएं। निर्देश दिया कि जब तक शौचालय और बाथरूम पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जाए। इससे पहले चादर ट्रैक के पहले दल को 13 जनवरी को रवाना किया था। इस दल में कुल 30 ट्रैकर थे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लेह ने 11 जनवरी को ट्रैकर्स की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नियमों और दिशानिर्देशों को जारी किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed