फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inspection of pak connection of drugs seized from Line of Control underway

LoC से पकड़े गए ड्रग्स के पाकिस्तानी कनेक्शन की तफ्तीश जारी

Sun, 23 Jul 2017 12:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 23 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Inspection of pak connection of drugs seized from Line of Control underway
मामले की जांच जारी - फोटो : demopic

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सलामाबाद ट्रेड सेंटर से पकड़ी गई ड्रग्स की खेप को लेकर पुलिस हर कनेक्शन खंगालने की कोशिश कर रही है। पकड़ी गई ड्रग्स को जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है। जिस व्यापारी के कपड़ों के कंसाइनमेंट के नाम पर ड्रग्स की खेप आई थी उसकी धरपकड़ के लिए पांपोर स्थित आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है। 

विज्ञापन


डीआईजी नार्थ के अनुसार फिलहाल ड्रग्स को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया गया, जहां उसकी जांच जारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी इसके पीछे शामिल है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के उरी में क्रास एलओसी ट्रेड के दौरान सलमाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में बारामुला पुलिस ने ट्रक नंबर (ऐजेके-एक्स-267) में तलाशी के दौरान 66.5 किलो ड्रग्स जब्त की गई थी। पुलिस ने ट्रक ड्राईवर को भी हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांपोर के व्यापारी की भी तलाश जारी

Inspection of pak connection of drugs seized from Line of Control underway
मामले की जांच जारी - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में अभी भी जांच जारी है। पांपोर के जिस मसूदी ट्रेडर्स के नाम पर यह कपड़ों की कंसाइनमेंट थी उसे भी पुलिस तलाश रही है। तजमुल मसूदी के पांपोर स्थित घर पर छापामारी की गई, लेकिन वह फरार है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीआईजी नार्थ नीतीश कुमार ने बताया कि बारामुला पुलिस को पहले से खबर थी और लगातार उसे ट्रैक किया जा रहा था।

जैसे ही वो यहां पहुंचा तो पुलिस और कस्टम अधिकारियों ने इसे धर लिया। फिलहाल इसे फोरेंसिक लैब भेजा गया है इसका प्युरिटी लेवेल चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की नशे के खिलाफ जंग जारी है और आगे भी जारी रहेगी। नीतीश ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि युवाओं को नशे की लत छुड़वाई जाए, लेकिन इसके पीछे जो कोई भी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि इसके पीछे की एक और कड़ी को भी खंगालने की कोशिश है। माना यह भी जा रहा है कि खेप को राज्य से बाहर बेचने के बाद इससे मिला पैसा कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ पत्थरबाजों में कुछ पैसा बांटकर हालातों को खराब करने की पूरी कोशिश थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed