फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

निदेशक आईसीपीएस ने समाज कल्याण कार्यालय का किया दौरा

विज्ञापन
inspection
आईसीपीएस निदेशक शबनम कामली आर एस पुरा में समाज कल्याण कार्यालय का दौरा कर जानकारी लेते हुए।
आरएस पुरा। समाज कल्याण विभाग (आईसीपीएस) की निदेशक शबनम शाह कामली ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाल आश्रम, नारी निकेतन तथा जुवेलाइन होम का दौरा किया। वहां पर रहने वाले बच्चों तथा महिलाओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग कार्यालय की खस्ताहाल हो चुकी इमारतों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इन इमारतों की हालत सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में शबनम शाह कामली ने बताया कि जम्मू संभाग में नागरिक सचिवालय शिफ्ट होने के बाद वह लगातार समाज कल्याण विभाग कार्यालयों का दौरा कर रही हैं। जानकारी ली जा रही है कि विभाग द्वारा जो काम किया जा रहा है उसका लोगों को कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जहां पर भी कोई कमी है उन्हें दूर किया जाए। उन्होंने बाल आश्रम नारी सहित अन्य कार्यालयों का भी दौरा किया और संबंधित सुपरिंटेंडेंट से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी अजय सालन, अनुपमा शर्मा सुपरिंटेंडेंट विक्रांत, सरोज बाला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed