{"_id":"60b3f1cd8ebc3e40c706b4b2","slug":"inspection-jammu-news-jammu-city-news-jmu2363067119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम झील परियोजना के शेष कार्य के लिए चार महीने में आमंत्रित हो निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृत्रिम झील परियोजना के शेष कार्य के लिए चार महीने में आमंत्रित हो निविदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने तवी नदी पर कृत्रिम झील परियोजना के लिए शेष 20 फीसदी कार्य के लिए चार महीने में निविदा आमंत्रित करने के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए हैं।
रविवार को मंडलायुक्त ने परियोजना स्थल का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को जानकारी दी कि 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य के लिए आईआईटी रुड़की से प्रदेश सरकार ने सलाह ली है और पुर्तगाल की कंपनी एक्लोगस को मार्फोलॉजी स्टडी का जिम्मा सौंपा है, ताकि बाढ़ नियंत्रण के लिए ठोस कार्य किया जा सके।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि तवी नदी की मार्फोलॉजी स्टडी के तहत शेष कार्य की डीपीआर को तय समय पर पूरा किया जाए और चार महीने में शेष कार्य को पूरा करने के लिए निविदा आमंत्रित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने जेडीए और फ्लोरिकल्चर विभाग को निर्देश दिए कि तवी किनारे पार्क का बेहतर रखरखाव किया जाए। रिवर तवी फ्रंट पर अब तक हुए कार्य की भी मंडलायुक्त ने जानकारी ली। गौर हो कि साढ़े तीन किलोमीटर लंबी तवी रिवर फ्रंट परियोजना को दो चरणों को पूरा किया जाना है। पहले चरण के तहत चौथे तवी पुल से मुख्य तवी पुल व दूसरे चरण में मुख्य तवी पुल से गुज्जर नगर तवी पुल तक काम किया जाएगा।