फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

चार माह में टूटी 92 लाख से बनी सड़क

विज्ञापन
inspection
जम्मू। कनाल रोड स्थित आईआईएम लैब के पास चार माह पहले 92 लाख रुपये की लागत से बनी सीमेंटेड सड़क टूट गई है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामले की सीबीआई से जांच करवाने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से राशि की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सड़क का काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरा किया गया है। सीमेटेंड सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया था। यहां पर बरसात में पानी एकत्रित हो जाता था, जिस कारण सड़क हादसे हो रहे थे। सरिया डालकर कर सड़क को लेवल किया गया था। लेकिन अब चार माह बाद ही जहां सड़क टूट गई है वहीं, सरिये भी निकल आए हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। कनाल रोड तक प्लौड़ा की ओर से वाहन पहुंचते हैं। दिन के समय सड़क काफी व्यस्त रहती है। मंगलवार को लोगों की शिकायत के बाद मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने दौरा कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि काम की नगर निगम सीबीआई जांच करवाएगा। सड़क में 92 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। अब यह राशि अधिकारियों की तनख्वाह से काटी जाएगी। लोगों के पैसे का दुरुपयोग हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर बरसात में पानी इकट्ठा होता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती थी। दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। समस्या के समाधान के लिए सीमेंटेड सड़क बनाने का फैसला लिया गया था। लेकिन इस में सीमेंट का नामोनिशान मिट गया है। मेयर ने कहा कि लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। लोगों के पैसे का पूरा हिसाब लिया जाएगा। काम में कोताही बरती गई है। संबंधित ठेकेदार से भी जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने सड़क का काम नए सिरे से करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सड़क बनी थी तो रात को वहां से वाहन गुजरा था। इस कारण सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हिस्से को काट कर नए सिरे से बनाया जाएगा। अन्य स्थान पर सड़क सही है। दस दिन पहले ही दौरा किया है।
- मंजूर हुसैन, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed