फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inputs of two to three militants infiltration in indian territory in Jammu, security agencies alert

दो से तीन फिदायीन आतंकियों के सीमा में दाखिले होने के मिले इनपुट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Sun, 18 Aug 2019 01:52 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 18 Aug 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Inputs of two to three militants infiltration in indian territory in Jammu, security agencies alert
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
दो-तीन फिदायीनों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने और इनके द्वारा हमला करने का इनपुट शुक्रवार देर रात मिला था। इनपुट था कि जम्मू और पठानकोट के बीच हमले किए जा सकते हैं। फिदायीन का निशाना सैन्य तथा सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान बताए जा रहे हैं। इनपुट के बाद कठुआ के एसएसपी ने सभी नाकों तथा पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर कर दिया था। सभी पुलिस चौकियों के बाहर सेना तैनात कर दी गई थी। इसके साथ ही हीरानगर के मंगतियां गांव में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।
विज्ञापन


आर्मी स्कूल एहतियातन रहे बंद
जम्मू में फिदायीन हमले के इनपुट के मद्देनजर शनिवार को विभिन्न आर्मी स्कूल बंद कर दिए गए। इन स्कूल में शनिवार को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि कक्षा छह की स्थगित परीक्षा के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है। हालांकि, इस बारे में सेना की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं मिल पाया है। ज्ञात हो कि इनपुट के बाद शुक्रवार की रात जम्मू, कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस का कड़ा संदेश, सोशल मीडिया पर न फहलाएं झूठी अफवाहें
जम्मू जोन के पांच जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई है। आईजीपी जम्मू ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की झूठी अफवाह न फहलाएं। लोग ऐसे संदेश जिससे शांति भंग होने की संभावना है, ऐसे झूठे संदेश और वीडियो शेयर न करें। ऐसा होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जम्मू जोन में बाजार खुल गए हैं और हालात सामन्य है। राजेारी, रामबन और डोडा जिला में स्कूल खुल गए हें। राजेारी में दूरभाष सेवा बहाल हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed