{"_id":"59a50b524f1c1bc9018b4615","slug":"inputs-and-speculations-of-violent-protests-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कई इलाकों में आने वाले दिनों में ईद के दौरान हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों के जिले शोपियां, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में हिंसा होने के इनपुट मिले हैं जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इन इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों को हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा राजधानी श्रीनगर के खान्यार, मायसूमा, नौहट्टा, सफाकदल, करालखुर्द और रैनावारी इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन इलाकों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंका जताई जा रही है।