फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inogration

आरएस पुरा ब्लॉक में सभागार का उदघाट्न

विज्ञापन
inogration
ब्लॉक आरएस पुरा परिसर में बने सभागार भवन का उद्घाटन करते जिला विकास परिषद सदस्या प्रौ गारू राम व ? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे में ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक में बने सभागार का बुधवार को डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सभागार होने से संबंधित विभाग की तरफ से आयोजित की जाने वाली बैठकें अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी। भवन का निर्माण कार्य कुछ वर्ष पहले हुआ था, लेकिन इसका कार्य अधूरा था। अब यह कार्य पूरा करने पर विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने कहा कि आरएस पुरा में जल्द ही नए ब्लॉक के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण के तहत जिले के दो ब्लॉकों में ही ब्लॉक भवनों का निर्माण होने जा रहा है। उनमें आरएस पुरा ब्लाक भी शामिल है। जो क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनुराधा ठाकुर, इंस्पेक्टर गारा राम, ग्राम सेवक नरेंद्र सिंह, तिलक राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed