फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Innocent left on the railway track

मासूम को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, गैरों ने भी मुंह मोड़ा

Wed, 17 Sep 2014 12:55 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Innocent left on the railway track

हाल में जम्मू के रेलवे ट्रैक से मिले पांच वर्षीय अंधे बच्चों को अब तक सहारा नहीं मिल पाया है। उसे किसी व्यक्ति ने ट्रैक से चाइल्ड लाइन जम्मू तक पहुंचाया था।

विज्ञापन


वहां से बच्चे को ब्लाइंड होम रूपनगर ले जाया गया, जहां के प्रबंधन ने बच्चे को यह कहकर रखने से मना कर दिया कि उनके पास इस बच्चे को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बाद में बच्चे को रखने के लिए मुहिम चलाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट द्वारा आदेश जारी कर आरएस पुरा के बाल आश्रम में रखने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को आरएस पुरा लाए जाने पर बाल आश्रम प्रबंधन की ओर से शामा को रखने की व्यवस्था न होने पर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर छोड़ा जन्मांध मासूम

Innocent left on the railway track

उसके साथ आए संस्था के लोगों ने बताया कि वह जन्म से अंधा है। वहीं ट्रैक पर छोड़े जाने के कारण शामा सहमा हुआ है। उसका उपचार भी चल रहा है।

कर्ण वेलफेयर सोसायटी की प्रधान तजेन्द्र कौर का कहना है कि एक ओर समाज में लोग बच्चों के लिए तरसते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अंधे बच्चे की पीड़ा समझ उसे पालने के बजाय रेलवे ट्रैक पर छोड़ देते हैं। उन्होंने संस्था द्वारा बच्चे को सहारा देने के कार्य को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed