फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   infrastructure in Jammu Kashmir for IT products will be develop said Ravi Shankar Prasad

आईटी उत्पादों के विकास के लिए जम्मू-कश्मीर में आधारभूत ढांचा बनाएगी सरकारः रविशंकर प्रसाद

Thu, 23 Jan 2020 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
infrastructure in Jammu Kashmir for IT products will be develop said Ravi Shankar Prasad
केंद्रीय संचार, कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से आईटी उत्पादों के विकास व निर्यात के लिए केंद्र सरकार शीघ्र ही आधारभूत ढांचा तैयार करेगी। यह बात केंद्रीय संचार, कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही। प्रसाद ने महिला पोस्ट ऑफिस और पार्सल हब का उद्घाटन करते हए कहा कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण भी यहां जल्द स्थापित किया जाएगा। शीघ्र ही जम्मू-कश्मीर के 350 अधिवक्ता शीघ्र ही नोटरी बन जाएंगे।

विज्ञापन


जन पहुंच कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे प्रसाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए ही महिला पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि टेक्नॉलाजी पार्क की स्थापना के बाद युवाओं को काफी मदद मिलेगी। इंक्यूबेशन सुविधा मिलने पर सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमियों को यहां सॉफ्टवेयर के विकास और उसके निर्यात में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन सॉफ्टवेयर पार्क हैं। इनमें 140 रिर्सोस रजिस्टर्ड हैं। 2019-20 में इन यूनिटों से लगभग 6.70 करोड़ का निर्यात किए जाने की संभावना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


3500 गांवों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा जाएगा
बीएसएनएल के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश की धरोहर है, उन्होंने अधिकारियों से 3500 गांवो को देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed