फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration failed on LoC, one terrorist eliminated, arms and food items recovered

जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, एक आतंकी ढेर, हथियार व खाने-पीने की सामग्री बरामद

Sun, 08 May 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 12:41 AM IST
सार

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को दोपहर में लाम सेक्टर में एलओसी पर संदिग्ध हलचल देखी गई। सतर्क जवानों ने पाया कि एक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस पर उसे ललकारा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
 

विज्ञापन
Infiltration failed on LoC, one terrorist eliminated, arms and food items recovered
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर राजोरी जिले के नौशेरा इलाके के लाम सेक्टर में शनिवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। उसके पास से हथियार, खाने पीने की सामग्री तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को दोपहर में लाम सेक्टर में एलओसी पर संदिग्ध हलचल देखी गई। सतर्क जवानों ने पाया कि एक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस पर उसे ललकारा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही गश्त तेज कर दी गई है ताकि सीमा पार की किसी भी नापाक साजिश को नाकाम बनाया जा सके। ज्ञात हो कि बर्फ पिघलने के बाद अब सीमापार से घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई हैं। लॉंचिंग पैड सक्रिय हो गए हैं। यहां घुसपैठ के लिए आतंकियों का दल तैयार बैठा है। इसके मद्देनजर सेना सतर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed