{"_id":"5836f0434f1c1b2c2513cae3","slug":"infiltration-bid-foiled-in-gulmarg-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों की मुस्तैदी की वजह से LoC पर 24 घंटे में घुसपैठ की 2 कोशिशें नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों की मुस्तैदी की वजह से LoC पर 24 घंटे में घुसपैठ की 2 कोशिशें नाकाम
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के नौगाम और गुलमर्ग सेक्टर में गुरुवार को आतंकियों द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिशों को सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।
वहीं इस दौरान गुरुवार को दिनभर एलओसी पर शांति रही तो दूसरी ओर एलओसी पर घुसपैठियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के केरन, तंगधार, मच्छेल और गुरेज सेक्टर में गुरुवार पाक की ओर फायरिंग नहीं हुई लेकिन इस बीच घुसपैठ की दो कोशिश की गई जिसको भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। सूत्रों की मुताबिक बारामुला जिले के गुलमर्ग सेक्टर में पांच से छह आतंकियों के ग्रुप ने सुबह छ बजे से आठ बजे के बीच घुसपैठ की कोशिश की, जिन्हें जवानों से खदेड़ दिया।

घने कोहरे का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
इसी बीच कुपवाडा़ जिले के नौगाम सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश हुई, यहां भी सात से आठ आतंकियों का दल एलओसी क्रास करने की फिराक में था लेकिन वे भी कामयाब नहीं हो पाए। दोनों जगहों पर आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इन दोनों सेक्टर में करीब 15 से 20 मिनट तक भारी गोलाबारी हुई और सेना के जवानों द्वारा आतंकियों की नापाक हरकत को विफल कर दिया गया। आतंकी सुबह घने कोहरे और धुंध का फायदा उठाने की फिराक में थे। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में आतंकी एलओसी पर घुसपैठ की और भी कोशिशें कर सकते हैं।