फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indo-Pak NSA talks: It's a good beginning, says Sayeed

मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि ये तो बेहतर शुरूआत है, जानिए क्यों?

Mon, 07 Dec 2015 04:51 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Indo-Pak NSA talks: It's a good beginning, says Sayeed

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के एनएसए की मीटिंग एक अच्छी शुरूआत है। ये बातचीत दोनों देशों के बीच एक बड़ा विश्वास बनाने में मदद करेगी।

विज्ञापन


ये कदम स्वागत योग्य है और एक अच्छी शुरूआत है। हम सफलता की उम्मीद करते हैं। ये बात मुख्यमंत्री ने जम्मू के गांधीनगर स्थित सरकारी हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


मुफ्ती यहां पत्रकारों द्वारा एनएसए बैठक पर सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यही हम और केन्द्र सरकार सोच रही थी कि कैसे बिना किसी शोर के दोनों देशों के बीच बेहर संबंध बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर बातचीज के लिए एक जमीन तैयार करने की जरूरत है। दोनों देशों के बीच बड़े विश्वास की कमी थी और अब दोनों देशों के एनएसए और विदेशी सचिव की मुलाकात एक बेहतर संबंध बनाने के लिए अच्छी है।

दोनों देश तैयारी कर रहे हैं

Indo-Pak NSA talks: It's a good beginning, says Sayeed

मुझे लगता है कि दोनों देश तैयारी कर रहे हैं। मैं ये नहीं कह सकता हूं कि कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन एक दूसरे पर विश्वास बनाए जाने की शुरूआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि ये तो सिर्फ शुरूआत है। उन्होंने कहा कि ये मेरा कदम था, ये मेरा दिगाम था कि ये होगा। लेकिन ये विकासवादी प्रक्रिया हे। इसमें समय लगेगा और ये जल्द ही नहीं हो सकती है।

ये टेढ़ीमेढ़ी प्रक्रिया है। उम्मीद है कि ये सफलता मिलने की प्रक्रिया है। गौरतलब है कि बैंकाक में भारत और पाकिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर्स के बीच बातचीत हुई थी।

इसमें आतंकवाद, जम्मू कश्मीर जैसे मुददे शामिल थे। भारतीय एनएसए अजित डोवाल और पाकिस्तान के एनएसए नाजिर जंजुआ के बीच शांति और सुरक्षा के साथ एलओसी के कई मुददों पर बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed