{"_id":"680b77cfae322740e7097136","slug":"indo-pak-border-in-jammu-closed-bsf-halts-all-movement-at-octroi-post-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा बंद: BSF ने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर रोकी सभी गतिविधियां; बीटिंग रिट्रीट समारोह स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा बंद: BSF ने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर रोकी सभी गतिविधियां; बीटिंग रिट्रीट समारोह स्थगित
Fri, 25 Apr 2025 05:35 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:35 PM IST
सार
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने आरएस पुरा सेक्टर में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी स्थगित कर सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अंबे नाल से सटे इलाके को घेरकर बैठे सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सुरक्षा बलों (बीएसएफ) ने जम्मू क्षेत्र के ओक्टोरी पोस्ट पर सभी प्रकार की गतिविधियां रोक दी हैं।
विज्ञापन
सरकार ने पहलगाम में पर्यटकों की क्रूर हत्या के बाद सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आरएस पुरा सेक्टर स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर हफ्ते के दो दिनों में होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को भी स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरएस पुरा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अर्लट जारी किया गया है और पाकिस्तान क्षेत्र में भी सीमा पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद, सुरक्षाबलों ने पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है, ताकि किसी भी खतरे और अव्यवस्था से निपटा जा सके। सरकार का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन