फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indira nagar, accident, one died

Jammu News: कथा सुनकर लौट रही महिलाओं को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
indira nagar, accident, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद घर लौटते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे महिलाएं इंदिरा नगर में कथा सुनने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। जैसे ही रोही मोड़ के पास पहुंचीं तो जम्मू से मीरां साहिब जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। मौके से वाहन चालक फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों काे इलाज के लिए जीएमसी भिजवाया। यहां पर पांच महिलाओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में ललिता देवी निवासी रोही मोड़ की मौत हो गई है जबकि पिंकी देवी, भवानी, बिमला, नंदनी और अंजली घायल हो गई। इसमें एक घायल को पीजीआई रेफर किया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजनों का कहना है कि कथा सुनने के बाद सब वापस आ रहे थे। अचानक हादसा हुआ। किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। मृतक महिला को ज्यादा चोट आई थी। ऐसे में वह सड़क पर गिर गई थी। अन्य महिला भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागीं, मगर टक्कर से घायल हो गईं। परिजनों का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश कर सजा दी जाए। बता दें ोरात में अकसर चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इससे हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed