{"_id":"64e276c5405595a3c8082581","slug":"indian-army-sunail-village-vollyball-match-jammu-news-c-10-jam1006-185290-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंबारन की टीम ने सुनैल को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंबारन की टीम ने सुनैल को हराकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
विजेता अंबरान गांव के खिलाड़ी व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भारतीय सेना ने सुनैल ग्राम समिति के सहयोग से सुनैल और अंबारन गांवों के युवाओं के बीच रविवार को एक अंतर ग्राम वॉलीबाल मैच का आयोजन किया। यह मुकाबला अखनूर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सुनैल के सरकारी हाईस्कूल में हुआ। कड़े मुकाबले में अंबारन की टीम ने सुनैल की टीम को हराकर विजेता की ट्रॉफी जीती। इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट अखिल सडोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि अखिल सडोत्रा ने पूरे मैच के दौरान प्रतिभागियों की टीम वर्क और समर्पण भावना की सराहना की। उन्होंने जीत के लिए अंबारन गांव की टीम को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने नशा मुक्त समाज के महत्व पर जोर दिया और युवाओं को वॉलीबाल जैसी मनोरंजक खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल शारीरिक फिटनेस में, बल्कि मानसिक कल्याण और चरित्र निर्माण में भी योगदान देती हैं। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कार और पदक वितरित किए गए। प्रतियोगिता उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देने और सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एथलीटों की पहचान करने में खेल के महत्व पर जोर देना था।