{"_id":"5f592e8fd2013604e23ec978","slug":"indian-army-started-radio-station-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सेना ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, ब्रिगेडियर ने बताया ऐतिहासिक पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सेना ने शुरू किया रेडियो स्टेशन, ब्रिगेडियर ने बताया ऐतिहासिक पल
Thu, 10 Sep 2020 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर/अनंतनाग
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर/अनंतनाग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करते उपायुक्त केके सिद्धा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना ने रेडियो राबता 90.8 ‘दिल से दिल तक’ शुरू कर दिया है। सेना के अनुसार इसके जरिये वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश करेंगे। वहीं सेना के इस प्रयास की स्थानीय युवाओं ने सराहना की।
विज्ञापन
अनंतनाग टाउन से करीब 20 किलोमीटर दूर सेना के हाई ग्राउंड कैम्प में बुधवार को उपायुक्त केके सिद्धा ने पहले कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया।
सेना के कमांडर 1 सेक्टर आरआर ब्रिगेडियर विजय महादेवन ने कहा कि यह अनंतनाग में एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन लोगों का है और लोगों के लिए है। यह स्टेशन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम पेश करेगा।
विज्ञापन
इस पर हिन्दी, पंजाबी, सूफी गाने चलाए जाएंगे। इसके अलावा विकास, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, सामुदायिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन