फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army soldiers distributes relief material food packet among passengers

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना के जवानों ने हजारों यात्रियों को बचाया, लोगों में बांटी राहत सामग्री

Sat, 04 May 2024 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 May 2024 07:28 PM IST
सार

सोनमर्ग में 34 असम राइफल्स के जवानों की जमकर तारीफ हो रही है। 24 घंटे जवानों ने लोगों की मदद की। यात्रियों के लिए राहत उपाय और फूड पैकेट बांटे। 

विज्ञापन
Indian Army soldiers distributes relief material food packet among passengers
राहत सामग्री देते भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हादसे के बाद 34 असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया। जवानों ने फंसे एसएसजी-आरपीएडी यात्रियों के लिए राहत उपाय और भोजन के पैकेट बांटे। विपरीत परिस्थितियों में सेना के काम की जमकर प्रशंसा हुई। क्योंकि उन्होंने सोनमर्ग में फंसे सैकड़ों यात्रियों तक भोजन पहुंचाया। 
विज्ञापन


सोनमर्ग में अचानक हुए भूस्खलन के बाद सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। हजारों यात्री फंसे हुए हैं। जिसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई की और 34 असम राइफल्स के जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया।
विज्ञापन


सोनमर्ग में मृतकों का आंकड़ा हुआ पांच
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में बीते रविवार को हुए हादसे में एसडीआरएफ का बचाव अभियान चलाया। कुलन इलाके में सिंध नाले से सोमवार सुबह एक और शव बरामद किया गया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार शाम को सोनमर्ग के गगनगीर के पास एक वाहन नाले में गिर गया था, चार लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को बचाव अभियान में एक और शव बरामद हुआ। एक अन्य लापता यात्री की तलाश जारी है।


13 दिन पहले झेलम में डूब गए थे 19 लोग
16 अप्रैल को श्रीनगर में झेलम दरिया में 19 लोगों को ले जा रही एक नाव निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकराकर पलट गई थी। हादसे में 10 लोगों को तत्काल बचा लिया गया था। छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन लापता हो गए थे। लापता लोगों में दो के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed