{"_id":"58061c204f1c1bac2d70386c","slug":"indian-army-says-we-are-ready-to-tackle-every-situation-across-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना ने कहा, LoC पर जवान हर खतरे से निपटने को हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने कहा, LoC पर जवान हर खतरे से निपटने को हैं तैयार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
GOC Satish Dua
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा है कि सेना हर स्थिति से निबटने को तैयार है। सीमा पार से होने वाले हर गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। घुसपैठ किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी चाहे वह नियमित हो या फिर तात्कालिक। उन्होंने कहा कि घाटी में रायफल स्नेचिंग की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के उड़ी इलाके के बोनियार में चिनार 9 जवान क्लब का मंगलवार को उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सीमा पार से घुसपैठ करने वालों में हताशा देखने को मिली है क्योंकि घुसपैठ के प्रयासों को सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया है। कई आतंकी मार गिराए गए हैं। एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ने पर कहा कि प्रत्येक वर्ष गर्मी में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ती हैं।
विज्ञापन
राह से भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास
kashmir
- फोटो : PTI
यह पूछे जाने पर सेना तथा कश्मीरी युवाओं के बीच दूरियां बढ़ी हैं तो उन्होंने कहा कि वे इस बात से सहमत नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि रियासत के युवाओं तथा सेना के बीच विश्वास में कमी आई है क्योंकि सेना कई स्थानों पर गई है और आपरेशन को अंजाम दिया है। हमें युवाओं से किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
चिनार नौजवान क्लब के उद्घाटन पर कहा कि ऐसे 66 क्लब खोले जाने हैं। इसमें से 45 क्लब खोले जा चुके हैं। इसका मकसद युवाओं तथा बच्चों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है जहां वे आएं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकें। साथ ही खेल सकें। युवाओं को क्षमता विकास में मदद करने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में सहयोग करना भी मकसद है। यह राह से भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास भी है।