फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army's Ordnance Store target in the Pakistani fire

बड़ी खबर: पाकिस्तान के निशाने पर भारतीय सेना के आयुध भंडार

Mon, 25 Sep 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 25 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Army's Ordnance Store target in the Pakistani fire
- फोटो : AMAR UJALA

पाकिस्तानी सेना अब भारतीय सेना के आयुध भंडार को निशाना बना रही है। आरएस पुरा सेक्टर के गांव सतोवाली में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी ने ये साबित कर दिया है।  अब तक तीन बार सतोवाली स्थित सेना के आयुध भंडार को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई है।

विज्ञापन


हालांकि, गोलाबारी का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कुछ गोले आयुध भंडार के बिल्कुल पास और कुछ उसके आगे जाकर गिरे हैं। यही नहीं, सेना की ओर से इस एरिया में फायरिंग रेंज भी बनाया गया है। यहां फायरिंग की प्रेक्टिस की जाती है। यह भी पाक रेंजरों के निशाने पर है।
विज्ञापन


पाकिस्तान यहां होने वाली प्रेक्टिस को अकसर सुनता है। इस वजह से उसे साफ्ट टारगेट फायरिंग के लिए मिल गया है। आवाज सुनकर उसे ज्ञात हो चुका है कि कहां पर प्रेक्टिस होती है। इस वजह से वहीं पर गोले बरसा रहा है। इस प्रेक्टिस रेंज के पास ही सेना का आयुध भंडार है। जिसकी जानकारी पाक तक उसके ओवर ग्राउंड वर्करों ने पहुंचाई है। इसलिए आयुध भंडार गोले बरसाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army's Ordnance Store target in the Pakistani fire
helipad - फोटो : file photo

सतोवाली में हैलीपैड भी बना हुआ है। जिसे सतोवाली खेल मैदान भी कहा जाता है। इस मैदान पर अकसर युवा खेलने के लिए मौजूद रहते हैं। यहां तक कि सीमांत गांव के युवा इस मैदान में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती होने की प्रेक्टिस करते हैं।

इसकी जानकारी भी उस पार तक पहुंचाई गई है। इस वजह से इस मैदान को भी टारगेट करके गोलाबारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed