फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian Army launch search operation for Hizbul Commander Riyaz Naikoo and Zakir Musa

सुरक्षा बलों ने तेजी की हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू व जाकिर मूसा की तलाश, शुरू हुआ गढ़ में ऑपरेशन

Sun, 23 Sep 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 23 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
indian Army launch search operation for Hizbul Commander Riyaz Naikoo and Zakir Musa
भारतीय सेना

शोपियां में तीन पुलिस कर्मियों की शुक्रवार को हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंक के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले के नौ से ज्यादा गांवों में घेराबंदी कर अभियान चलाया गया । सुरक्षा बलों को हिजबुल कमांडर आतंकी रियाज नाइकू व जाकिर मूसा की तलाश है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के सेना की 55 और 53 वीं राष्ट्रीय राइफल्स,आरआर 23 पैरा, सीआरपीएफ की 182 और 183 बटालियन के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपुरा, अरमुला, अलाईपुरा,बटनूर, गर्बुग, नौपुरा पायीन, हजदरपुरा और अच्छन गावों की घेराबंदी की गयी। इस दौरान सभी इंट्री और एक्जिट प्वाइंट की तलाशी ली गई। इसके अलावा शोपियां में भी एक गांव को घेर कर तलाशी ली गई।  
विज्ञापन


रियाज व मूसा पर लगातार नजर
सैन्य सूत्रों की मानें तो इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद हिजबुल कमाडर रियाज नाइकू रडार पर है और पूरी कोशिश की जा रही है कि उसे जल्द से जल्द मार गिराया जा सके। इस बीच जानकारी यह भी है कि इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा लगातार उसे ट्रैक किया जा रहा है। इतना ही नहीं सूत्रों का यह भी दावा है कि रियाज नाइकू के साथ ही गजवतुल हिन्द के कमांडर जाकिर मूसा पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शोपियां में सुरक्षाबलों पर किया पथराव

शनिवार तड़के शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान शोपियां के शेरमाल इलाके में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शन के दौरान छह लोगों के घायल होने की खबर है। इंटरनेट सेवाओं पर रोक बताया जा रहा है कि सेना के इस बड़े अभियान के दौरान शोपियां व पुलवामा समेत अन्य इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed