श्रीनगरः सेना ने किया भर्ती रैली का आयोजन, देश की सेवा के लिए उमड़ी युवाओं की फौज
भारतीय सेना ने श्रीनगर में गुरुवार को भर्ती रैली आयोजित की। इस भर्ती रैली में काफी संख्या में घाटी के युवाओं ने हिस्सा लिया। श्रीनगर में आयोजित सेना भर्ती कई मायनों में खास है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि घाटी के युवा विकास की मुख्य-धारा में आएं। साथ ही मुहैया कराए जा रहे रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
Jammu and Kashmir: Indian Army holds recruitment rally in Srinagar. pic.twitter.com/9plVtnhlx4विज्ञापन— ANI (@ANI) October 3, 2019
आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार घाटी के युवाओं को भड़का कर उन्हें हिंसा के रास्ते पर लाने का प्रयास करता आया है। लेकिन आज यानी की गुरुवार की इस भर्ती रैली में शामिल होकर घाटी के युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है।