{"_id":"5e21631c8ebc3e4b494cb0a5","slug":"indian-army-did-failed-terrorist-infiltration-attempt-in-rajori-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की आधी रात वाली साजिश, सेना ने कुछ ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की आधी रात वाली साजिश, सेना ने कुछ ऐसे सिखाया सबक
Fri, 17 Jan 2020 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को सेना के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात राजोरी के मंजाकोट सब डिविजन के तरकुंडी इलाके में पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकवादियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ का प्रयास किया था। आधी रात को जवानों ने तरकुंडी में एलओसी के उस पार हलचल देखी।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने देखा कि करीब 6 से 8 आतंकवादियों का एक ग्रुप भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए एलओसी के पास आ रहा है। सेना ने बिना समय गंवाए उन पर गोलाबारी शुरू कर दी व उन्हें वापिस जाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने भी गोलाबारी कर आतंकवादियों के ग्रुप को कवर करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना की गोलाबारी के आगे वह नहीं टिक सके व वापिस भाग निकले। वहीं गुरुवार को सेना ने उक्त क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया व यह सुनिश्चत कर दिया कि आतंकवादी कहीं से भी घुसने में सफल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन