फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army defused an Improvised Explosive Device (IED) in Keri sector of Rajouri Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सैन्य वाहन उड़ाने की साजिश नाकाम, सेना ने निष्क्रिय किया आईईडी

Sun, 29 Dec 2019 09:09 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Dec 2019 09:09 PM IST
सार

  • अग्रिम चौकी के करीब प्लांट की गई थी आईईडी  
  • सतर्कता बढ़ाई, जवानों को पेट्रोलिंग के दौरान विशेष एहतियात बरतने की हिदायत

विज्ञापन
Indian Army defused an Improvised Explosive Device (IED) in Keri sector of Rajouri Jammu Kashmir
बम निरोधक दस्ता - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर राजोरी जिले के केरी सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान की पेट्रोलिंग पार्टी के वाहनों को आईईडी लगाकर उड़ाने की साजिश नाकाम कर दी गई। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन


सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने शाम चार बजे केरी सेक्टर में अग्रिम पोस्ट के बिल्कुल करीब संदिग्ध वस्तु देखी। जांच करने पर पता चला कि जमीन खोदकर आईईडी प्लांट की गई है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने उसे निष्क्रिय किया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आईईडी पांच से सात किलो की थी। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की यह बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले की भी साजिश हो सकती है। आईईडी धमाका कर ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत यह कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, सेना की ओर से इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। पाकिस्तान की इससे पहले भी कई बार आईईडी लगाकर धमाका करने की साजिश को सेना ने नाकाम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईईडी बरामद होने के बाद एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों को दुश्मनों की हरकतों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही पेट्रोलिंग के दौरान विशेष एहतियात बरतने को भी कहा गया है, ताकि अन्य स्थानों पर यदि आईईडी प्लांट की गई हो तो उसका समय से पता लगाया जा सके।
 

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका, हाईवे तक सुरक्षा कड़ी

सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते नए साल पर सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अपने खुफिया तंत्र को अगले तीन दिन अलर्ट पर रखा है। पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सरहद से लेकर हाईवे तक सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाइवे पर सुरक्षाबलों को गश्त करने के लिए लगाया गया है। अगले तीन दिन पुलिस के अफसर भी अपने-अपने इलाके में मौजूद रहेंगे। उन्हें स्टेशन न छोड़ने को कहा गया है। 

नेशनल हाइवे पर लखनपुर से लेकर उधमपुर तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पहले से मौजूद नाकों के अलावा कुछ अतिरिक्त नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सांबा, कठुआ, जम्मू, राजोरी और पुंछ जिलों के सरहद से शहर को जोड़ने वाले तमाम इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इन इलाकों में कोहरे की आड़ में सीमापार से घुसपैठ की आशंका है। 

पूरा अमला सक्रिय
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। पुलिस और तमाम एजेंसियां सक्रिय हैं। सुरक्षा के थ्री टायर बंदोबस्त हैं। बार्डर और एलओसी पर सेना एवं बीएसएफ पहले से तैनात और मुस्तैद हैं। शहर और अन्य इलाकों में भी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। विशेष नाकों के साथ रात के समय विशेष गश्त की जा रही है। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों के सरपंचों को भी विश्वास में लिया है। इसके अलावा लोगों को चाहिए कि वह कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या फिर किसी को संदिग्ध घूमता देखें तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।-विवेक गुप्ता, डीआईजी, जेके पुलिस

मंदिरों के शहर के लिए सुरक्षा का कड़ा घेरा
मंदिरों के शहर जम्मू के तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा को मजबूत कर दिया है। रात के समय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। शहर के रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो मंदिर, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा मजबूत की गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। रात के समय वाहनों की गहन जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में रातभर दागे गोले
पाकिस्तान ने शनिवार को रातभर सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और करोल माथरयां के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे पाकिस्तान ने करोल माथरयां बीएसएफ पोस्ट के नजदीक चल रहे सुरक्षा बांध बनाने के कार्य को बाधित करने के लिए गोलाबारी शुरू की, जो सुबह 5:15 बजे तक जारी रही। इस दौरान करीब 36 मोर्टार दागे और छोटे हथियारों का भी इस्तेमाल किया। जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed