फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INDIAN ARMY CHIEF REACHES LEH ON SUNDAY

डोकलाम पर चीन से विवाद के बीच लेह पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

Sun, 20 Aug 2017 10:34 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY CHIEF REACHES LEH ON SUNDAY
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : File Photo

चीन के साथ चल रहे विवाद और लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बीच रविवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत लेह के दो दिनी दौरे पर पहुंचे। रावत लद्दाख क्षेत्र में जाकर पिछले दिनों चीनी घुसपैठ के चलते पैदा हुए हालात की जानकारी वहां तैनात भारतीय जवानों से जानेंगे और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जनरल रावत स्काउट रेजिमेंटल सेंटर के उस समारोह में भी शिरकत करेंगे, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य रूप से पहुंच रहे हैं। लद्दाख में पैंगाग झील के किनारे चीनी सैनिकों की घुसपैठ और पत्थरबाजी करने की घटना के पांच दिन बाद यहां पहुंचे हैं। इस घटना में दोनों तरफ के दो जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


रक्षा सूत्राें के अनुसार जनरल रावत चीन के साथ लगती लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वहां तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। रावत अपने दौरे के दौरान लद्दाख के  फारवर्ड इलाकों का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed