{"_id":"59999f164f1c1b0f338b482e","slug":"indian-army-chief-reaches-leh-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम पर चीन से विवाद के बीच लेह पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोकलाम पर चीन से विवाद के बीच लेह पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ चल रहे विवाद और लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बीच रविवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत लेह के दो दिनी दौरे पर पहुंचे। रावत लद्दाख क्षेत्र में जाकर पिछले दिनों चीनी घुसपैठ के चलते पैदा हुए हालात की जानकारी वहां तैनात भारतीय जवानों से जानेंगे और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जनरल रावत स्काउट रेजिमेंटल सेंटर के उस समारोह में भी शिरकत करेंगे, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य रूप से पहुंच रहे हैं। लद्दाख में पैंगाग झील के किनारे चीनी सैनिकों की घुसपैठ और पत्थरबाजी करने की घटना के पांच दिन बाद यहां पहुंचे हैं। इस घटना में दोनों तरफ के दो जवान जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
रक्षा सूत्राें के अनुसार जनरल रावत चीन के साथ लगती लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वहां तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। रावत अपने दौरे के दौरान लद्दाख के फारवर्ड इलाकों का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन