फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian and Pakistan soldiers exchange sweets on Diwali along LoC in Poonch

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने साझा कीं मिठाइयां

Mon, 13 Nov 2023 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 03:17 PM IST
सार

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाइयों साझी की। हालांकि, आईबी पर दोनों पक्षों के बीच मिठाइयों और खुशियों का कोई पारंपरिक आदान-प्रदान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Indian and Pakistan soldiers exchange sweets on Diwali along LoC in Poonch
दिवाली 2023 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को दिवाली के अवसर पर अपने पाकिस्तानी सैनिकों के साथ मिठाइयों साझी की। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दोनों पक्षों के बीच मिठाइयों और खुशियों का कोई पारंपरिक आदान-प्रदान नहीं हुआ।

विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए आईबी पर गोलीबारी की। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में हुई गोलीबारी से एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानी की मौत हो गई।  25 फरवरी 2021 को दोनों देशों द्वारा नए सिरे से युद्धविराम पर सहमति के बाद फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है।
विज्ञापन


इससे पहले, 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गए थे, जबकि 17 अक्टूबर को इसी तरह की घटना में एक अन्य बीएसएफ जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
अक्टूबर में संघर्ष विराम समझौते का पालन सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने आईबी पर दो फ्लैग मीटिंग की, लेकिन ताजा घटना ने तनाव को फिर से बढ़ा दिया है।
     
हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में चाक्का दा बाग सीमा पर दिवाली के उपलक्ष्य में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। पुंछ के बलनोई सेक्टर में तातापानी क्रॉसिंग पर दोनों सेनाओं के बीच मिठाइयों और शुभकामनाओं का भी आदान-प्रदान किया गया।

     
सांबा के अतिरिक्त उपायुक्त सुरेश शर्मा ने सांबा और राजपुरा के तहसीलदारों के साथ अग्रिम सीमा चौकियों के दौरे के दौरान मिठाइयां बांटीं और जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने जवानों से भी बातचीत की और देश की सीमाओं की रक्षा में उनके समर्पण और बहादुरी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed