फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian air force airlift 233 peoples from leh jammu and kashmir

J&K: एयरफोर्स ने लेह में बारिश और बर्फबारी के बीच फंसे 233 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट

Mon, 19 Feb 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
indian air force airlift 233 peoples from leh jammu and kashmir

एयरफोर्स ने 233 यात्रियों को उधमपुर से लेह में एयरलिफ्ट किया है। यह सभी बारिश और बर्फबारी के बाद राजमार्ग बंद होने से जम्मू संभाग में फंसे थे। सभी को उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन से एयरलिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन का भी इसमें सहयोग रहा।

विज्ञापन


लेह-कारगिल सेक्टर में भारी बर्फबारी और खराब मौसम से जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों यात्री फंस गए थे। इन यात्रियों की मदद के लिए एक बार फिर एयरफोर्स सामने आई। जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में फंसे 233 यात्रियों को बसों से उधमपुर स्टेशन पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से इंडियन एयरफोर्स के आईएल-76 गजराज के जरिये सभी को लेह ले जाया गया। फंसे हुए यात्रियों में काफी संख्या में बच्चे और औरतें भी थीं। इससे पहले भी एयरफोर्स स्टेशन उधमपुर ने राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचाने और भेजने में एयरफोर्स के साथ जिला प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। जब यात्री उधमपुर से रवाना नहीं हुए, तब तक प्रशासन ने एयरफोर्स स्टेशन के साथ संपर्क बनाकर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed