फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India will Soon Become the Largest Country Where Every Household has TV Set Minister Javadekar

भारत हर घर में टीवी वाला जल्द बनेगा सबसे बड़ा देश: जावड़ेकर

Sun, 23 Jun 2019 12:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Jun 2019 12:06 PM IST
सार

  • फ्री डिश टीवी सेट टॉप बॉक्सों के मुफ्त वितरण का राज्य में शुभारंभ
  • जावडे़कर, जितेंद्र सिंह और राज्यपाल ने पहले डोगरी समाचार बुलेटिन की शुरूआत की

विज्ञापन
India will Soon Become the Largest Country Where Every Household has TV Set Minister Javadekar
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत जल्दी ही दुनिया में सबसे बड़ा देश बन जाएगा जहां हर घर में एक टीवी सेट होगा। एक नया सपना है कि आने वाले वर्षों में हर घर में एक टीवी सेट हो। भारत में करीब 25 करोड़ घर हैं और 18 करोड़ टीवी सेट हैं। अब भी सात करोड़ ऐसे घर हैं जिसमें टीवी सेट नहीं हैं। 
विज्ञापन


वह शनिवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में फ्री डिश टीवी सेट टॉप बॉक्सों के मुफ्त वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के लिए दूरदर्शन के चैनल डीडी कशीर की धुन भी जारी की गई। जावड़ेकर ने डोगरी में पहले समाचार बुलेटिन की भी शुरूआत की। डीडी कशीर पर शनिवार शाम से रोजाना डोगरी बुलेटिन का प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हम एक छोटी सी शुरुआत कर रहे हैं जिसमें हम दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को फ्री डिश टीवी के सेट टॉप बॉक्स दे रहे हैं। जैसे ही हमारी अर्थव्यवस्था विकसित होती है और लोग भोजन, कपड़े, आवास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और आजीविका की छह बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर टीवी खरीद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि निकट भविष्य में भारत हर घर में टीवी वाला सबसे बड़ा देश होगा। आज विभिन्न क्षेत्रों में 700 से अधिक टीवी चैनल हैं। 1992-93 में निजी चैनलों के आने के बाद इस क्षेत्र में क्रांति हुई। उन्होंने देश भर में टीवी के प्रसार के लिए केबल टीवी की शुरुआत को श्रेय दिया। खुशी जताईकि लगभग नौ करोड़ लोगों की पहुंच डीटीएच सेवाओं के माध्यम से टीवी तक है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फ्री डीटीएच कनेक्शन से सीमाई क्षेत्रों में सूचना के प्रसार में मदद मिलेगी जो सड़कों या अन्य संचार साधनों से ठीक से नहीं जुड़े हैं। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। उन्हें मनोरंजन और जानकारी का एक माध्यम मिलेगा। डीडी कशीर चैनल पर डोगरी बुलेटिन के संबंध में जम्मू के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को निश्चित रूप से इस पहल से लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए राज्य के युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने दूरदर्शन और आकाशवाणी से अपील की कि वे आखिरी मील तक की जानकारी प्रदान करने के लिए सुदूरवर्ती इलाकों तक अपना प्रसार करें।

प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. ए.सूर्य प्रकाश ने डीडी फ्री डिश डीटीएच की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और इसे सशक्तिकरण का साधन बताया। उन्होंने पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे, दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री सुप्रिया साहू, राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम और राज्य और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्य में 30 हजार सेट  टॉप बॉक्स का होगा वितरण
राज्य में 30 हजार सेट टॉप बॉक्स निशुल्क प्रदान किया जाएगा। दर्शक 100 चैनल  मुफ्त में देख सकेंगे। डीडी कशीर पर समाचार बुलेटिन रोजाना शाम छह बजे डिजिटल मोड पर प्रसारित किया जाएगा। सिग्नेचर ट्यून की रचना राहुल शर्मा ने की है। इसमें घाटी की भावना गूंजती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed