फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india's safest country in the worls for muslims: raza murad

मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान सबसे महफूज देश है: रजा मुराद

Thu, 10 Dec 2015 07:46 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
india's safest country  in the worls for muslims: raza murad

देश को मुसलमानों के लिए सबसे महफूज करार देते हुए रजा मुराद ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, लेकिन मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से बेहतर देश कोई नहीं है।

विज्ञापन


देश में असहिष्णुता पर छिड़ी बहस में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि सिलसिलेवार यदि दिल के अजीज अवार्ड लौटाए जा रहे हैं तो इसमें कुछ तो दर्द छिपा हुआ है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी को सकारात्मक सोच वाले प्रधानमंत्री करार देते हुए रजा मुराद ने कहा कि उनकी ही पार्टी के कुछ लोग जहरीले बयान दे रहे हैं। जहरीले बयान भी आतंकवाद का एक रूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सरकार देश और सरकार की छवि खराब करने वाले तत्वों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। सरकार का मतलब एसी रूम से बयान देने और सुर्खियों में रहना भर नहीं है। जमीनी स्तर पर भी नतीजे सामने आना जरूरी है।

भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता के माहौल पर उन्होंने कहा कि बातचीत ही एकमात्र हल है। जंग अपने आप में मसला है। भारत ने हर लिहाज से बड़प्पन दिखाया है।

दशकों बाद भी सरकारें कश्मीरी पंडितों का दुख नहीं समझ पाईं

india's safest country  in the worls for muslims: raza murad

फिल्म अभिनेता रजा मुराद रियासत को मानवाधिकार हनन की सबसे बड़ी नजीर मानते हैं। बकौल मुराद देश भर के तमाम राज्यों की तुलना में जम्मू कश्मीर को मानवाधिकार सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है।

कश्मीरी विस्थापितों का हवाला देते हुए रजा मुराद ने कहा कि दशकों बाद भी सरकार पीड़ितों का दुख-दर्द साझा कर पुनर्वास करना तो दूर न्यूनतम बुनियादी सहूलियतें भी फरहाम नहीं कर पाई हैं।

रजा मुराद ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों के साथ जो हुआ, उसके लिए अलगाववादियों सहित तमाम सरकारों को उनसे माफी मांगनी चाहिए। जगती में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के दूसरे दिन वीरवार को रजा मुराद प्रेस क्लब जम्मू द्वारा आयोजित मेल मुलाकात कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed