{"_id":"030b10b7c1896f7c06dedb2f5f8939cf","slug":"india-pak-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में जीत के जश्न में डूबे सेना के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में जीत के जश्न में डूबे सेना के जवान
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप में भारतीय टीम ने जैसे ही पाकिस्तानी टीम को शिकस्त दी वैसे ही कश्मीर घाटी में तैनात सेना और सीआरपीएफ के जवान जीत के जश्न में डूब गए। इस दौरान जवान अपने कैंपों में जमकर झूमे।
देश की सेवा में जुटे जवानों के सिर पर टीम इंडिया की जीत का जश्न सिर चढ़कर बोला रहा था। श्रीनगर के अलावा उधमपुर, जम्मू, पुंछ में भी देश की सेवा में तैनात जवानों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी।
वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को जैसे ही भारतीय टीम के जीत की खबर मिली वैसे ही उनके मुंह से निकला..." इंडिया...इंडिया"। सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवान आगामी मैचों में भी भारतीय टीम के जीतने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में भी जीत के साथ ही गांधीनगर, शास्त्रीनगर, विक्रम चौक, ज्यूल, पुराने शहर, तालाब तिल्लो आदि इलाकों में लोगों ने घरों से निकलकर एक दूसरे को भारतीय टीम की जीत की बधाई दी।
युवाओं ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया तो कइयों ने सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करके संगीत की धुनों के साथ मस्ती की। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में स्टोरी भी सक्रिय रहे।
भारत-पाक मुकाबले को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात रहे। जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रिया को देखते हुए सुरक्षा कड़ी रही।