{"_id":"662ee418a65e5208d609b2f4","slug":"india-ke-rockstar-audition-jammu-news-c-385-1-ja21001-103485-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंडिया के रॉकस्टार के जम्मू ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंडिया के रॉकस्टार के जम्मू ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से 55 प्रतिभागियों ने मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग में लिया हिस्सा
- 50 बच्चे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आंखों में एक सपना, चेहरे पर मुस्कान और चाहत इंडिया का अगला रॉकस्टार बनने की। डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग रियलिटी शो इंडिया के रॉकस्टार के जम्मू ऑडिशन में प्रदेश भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। एनीटाइम फिटनेस जिम नरवाल में रविवार को शो के लिए ऑडिशन हुआ। आत्मविश्वास से भरपूर जहां एक ओर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा से सबको चौंकाया तो वहीं दूसरी ओर उम्र को मात देते हुए कई महिला प्रतिभागियों ने भी अपना हुनर दिखाया। ऑडिशन में हर उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए। बच्चों के माता-पिता के लिए भी गर्व का क्षण था, जब वे अपने बच्चों को परफॉर्म करते देख रहे थे।
ऑडिशन में कोई अपने माता-पिता के साथ तो कोई अपने गुरु के साथ पहुंचा था। ऑडिशन से पहले कुछ नर्वस थे, तो कुछ आत्मविश्वास से भरे। वहीं, माता-पिता अपने बच्चों के मोटिवेट करते नजर आए। जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से 55 प्रतिभागी मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग के ऑडिशन में शामिल हुए, जिनमें 50 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। मॉडलिंग के जज के रूप में संयम पंडोह, डांसिंग के जज के रूप में मोनिका वजीर और सिंगिंग के जज के रूप में राकेश राहत ने प्रतिभागियों का चयन किया। शो के जम्मू ऑडिशन का आयोजन हनी गोस्वामी की फील द बीट अकादमी ने किया। इस शो के टाइटल प्रायोजक मुल्क राज अशोक कुमार ज्वैलर, मैनेजिंग पार्टनर प्लानर्स पीडिया, न्यूज पार्टनर अमर उजाला, मीडिया पार्टनर जेके मीडिया, एफएम पार्टनर मिर्ची, वीडियोग्राफी क्लिक इट प्रोडक्शन, संचालित एएम हुंडई, मेकअप पार्टनर वीएलसीसी, प्रिंटिंग पार्टनर पायनियर एडवरटाइजिंग, सहयोगी प्रायोजक सैनफोर्ट स्कूल, बेबीफाई प्लेज़ोन, यूसी अबेकस हैं। ऑडिशन में रेडियो मिर्ची की ओर से आरजे रोहित और आरजे तानी मौजूद रही।
मॉडलिंग के लिए यूट्यूब से वीडियोज देखकर तैयारी की : शिवानी
ऑडिशन के लिए पहुंची जम्मू की शिवानी तलगोत्रा ने बताया की यह उनका पहला ऑडिशन है और वह इसके लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि मैं मॉडलिंग और डांसिंग में भाग ले रही हूं। बचपन से मेरा मॉडल बनने का सपना रहा है। इसके लिए मैंने काफी मेहनत की है। मॉडलिंग के लिए मैंने यूट्यूब से वीडियोज देखकर तैयारी की है।
विज्ञापन
ये मेरा पहला ऑडिशन है : पूर्णिमा
आठ वर्षीय पूर्णिमा अपनी मां के साथ डांस के लिए ऑडिशन देने आई थी। पूर्णिमा कहती है कि मेरी मां ने मुझे बचपन से डांस के लिए प्रेरित किया और ईशा मैम ने मुझे डांस सीखने में बहुत मदद की है। ये मेरा पहला ऑडिशन है और मैं इसमें जीत कर आगे जाना चाहती हूं।
सपने पूरे करने का मंच मिला : सुरेश बाली
56 वर्षीय सुरेश बाली अपने मॉडलिंग के शौक को पूरा करने के लिए ऑडिशन देने आई थीं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात हम जैसी महिलाओं को भी अपने सपने पूरे करने का मंच मिला है, जहां हम अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। सारी उम्र घर-परिवार और बच्चों में निकल गया। अब खुद के सपने पूरे करने का समय है।
अब मौका मिला है अपने सपने पूरे करने का : कंचनी जायसवाल
कोलकाता की रहने वाली 47 वर्षीय कंचन जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन साल से जम्मू में रह रही हैं। उनका सपना मॉडल बनने का था, घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच कभी समय नहीं मिला। अब मौका मिला है अपने सपने पूरे करने का। हम भी दिखाना चाहते हैं कि हम किसी से कम नहीं है।
बहुत कुछ सीखने को मिलेगा : आव्या
आव्या ने कहा कि पहली बार किसी ऑडिशन में भाग ले रही हूं। थोड़ा नर्वस भी हूं लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत भी की है। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। घरवालों ने भी बहुत सहयोग दिया है।
अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करुंगा : अंश
अंश ने कहा कि ऑडिशन में आकर अच्छा लग रहा है। पहली बार ऑडिशन दे रहा हूं। मेरी मां ने मुझे तैयार किया है। अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करुंगा। बहुत तैयारी की है, जजों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
जम्मू के बच्चे किसी से कम नहीं। : संयम पंडोह
मॉडलिंग को जज कर रहे जम्मू के प्रसिद्ध कलाकार संयम पंडोह ने कहा कि इतने प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर बहुत खुशी हुई। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। मैं चाहता हूं कि ये बच्चे पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी जम्मू का नाम रौशन करें। इन बच्चों में काफी संभावना है और मैं कहना चाहूंगा कि जम्मू के बच्चे किसी से कम नहीं। जो बच्चे ऑडिशन देने आए हैं वो आगे जाकर अपना नाम जरूर रोशन करेंगे।