{"_id":"69342fc1fcc7fb52bb097645","slug":"india-bloc-on-life-support-risks-being-wheeled-into-icu-omar-abdullah-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: विपक्षी INDIA ब्लॉक 'लाइफ सपोर्ट' पर, बीजेपी से मुकाबला चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: विपक्षी INDIA ब्लॉक 'लाइफ सपोर्ट' पर, बीजेपी से मुकाबला चुनौतीपूर्ण
Sat, 06 Dec 2025 07:00 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:00 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक वर्तमान में कमजोर है और बीजेपी की 24x7 चुनाव मशीन के मुकाबले असमर्थ है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक फिलहाल 'लाइफ सपोर्ट' पर है और आंतरिक झगड़ों और बीजेपी की 24x7 चुनाव मशीन के मुकाबले कमजोर स्थिति के कारण इसे 'आईसीयू' में ले जाने का खतरा है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन की संगठनात्मक और रणनीतिक कमियों का जिक्र किया और कहा कि बीजेपी की चुनाव मशीन और कार्यशैली विपक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने बिहार चुनावों के परिणामों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्षी दल असंगठित और तालमेलहीन हैं, जिससे विपक्ष कमजोर हुआ।
विज्ञापन
पिता ईवीएम से धांधली के प्रति आश्वस्त, मैं नहीं : उमर
वहीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर चर्चा के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि इस मामले में उनका निजी रुख पिता फारूक अब्दुल्ला से बिल्कुल अलग है। फारूक धांधली के प्रति आश्वस्त हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम में उमर ने कहा, मेरे पिता व्हाट्सएप पर मिलने वाली हर बात पर विश्वास कर लेते हैं।
विज्ञापन
उमर ने ईवीएम में धांधली के राजनीतिक आरोपों से हमेशा खुद को दूर रखा है। उन्होंने कहा, मैं उन लोगों का कभी समर्थक नहीं रहा, जो कहते हैं कि मशीनों के जरिये धांधली होती है। चुनावों में हेरफेर किया जा सकता है। इसका सबसे आसान तरीका मतदाता सूची के माध्यम से या निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के माध्यम से ऐसा करना है।