फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independence day

प्रदेश में साढ़े सात लाख घरों में शान से फहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
independence day
जम्मू। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। केंद्र सरकार की इस कवायद के तहत संस्कृति मंत्रालय की तरफ से प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभियान के तहत देश में केंद्र सरकार ने बीस करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में करीब साढ़े सात लाख घरों में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के अलावा भाजपा भी तिरंगा झंडा लोगों को उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन

लोगों से अपील की जा रही हैं कि वह पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराए। मंडलायुक्त रमेश कुमार के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय की तरफ से मिले झंडों को संबंधित उपायुक्तों को मुहैया करवा दिया गया है। 20 रुपये में तिरंगा लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुट गए हैं। प्रदेश मुख्यालय में भी काउंटर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed