फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IND vs IRE: Jammu Jet Umran Malik final over overturned match in last 3 balls getting many congratulations india won t20i series jammu express umran malik

IND vs IRE: जम्मू जेट उमरान मलिक दूसरे ही मैच में बने हीरो, आखिरी 3 गेंदों में पलट दिया मैच, मिल रही खूब बधाइयां

Wed, 29 Jun 2022 01:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 01:49 PM IST
सार

जम्मू जेट उमरान मलिक ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर के लिए उमरान मलिक पर भरोसा जताया और इसे भरोसे को उमरान ने रोमांचक जीत में बदल दिया।

विज्ञापन
IND vs IRE: Jammu Jet Umran Malik final over overturned match in last 3 balls getting many congratulations india won t20i series jammu express umran malik
Umran Malik - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है। जम्मू जेट उमरान मलिक ने मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई है। पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर के लिए उमरान मलिक पर भरोसा जताया और इसे भरोसे को उमरान ने रोमांचक जीत में बदल दिया।

विज्ञापन


 टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 221 रन बनाकर भारतीय खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। मैच के आखिरी ओवर में 17 रन विपक्षी टीम को बनाने थे। ऐसे मौके पर जम्मू के युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने 4 रन से मैच जीत दिलाई। इस कारण टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतने में सफल रही।

विज्ञापन

IND vs IRE: Jammu Jet Umran Malik final over overturned match in last 3 balls getting many congratulations india won t20i series jammu express umran malik
उमरान मलिक गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट पर 209 रन था। विपक्षी टीम को अंतिम ओवर में 17 रन बनाने थे। जॉर्ज डॉकरेल 15 गेंद पर 34 और मार्क अडायर 6 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर थे। तभी सामने गेंदबाज उमरान मलिक आए। उमरान की पहली गेंद पर अडायर रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर भी वह रन नहीं बना सके, लेकिन यह नोबॉल रही।

मार्क अडायर ने दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ और डीप एक्ट्रा कवर के बीच चौका लगाया। अब 4 गेंद पर 12 रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर अडायर ने फिर थर्ड मैदान पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। अब आयरलैंड को 2 गेंद पर 7 रन बनाने थे। डॉकरेल 5वीं गेंद को बैट पर नहीं लगा सके। गेंद विकेटकीपर के पास गई। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने बाई के रूप में एक रन दौड़कर ले लिया। अब एक गेंद पर 6 रन बनाने थे। अडायर एक ही रन बना सके।

IND vs IRE: Jammu Jet Umran Malik final over overturned match in last 3 balls getting many congratulations india won t20i series jammu express umran malik
भारत बनाम आयरलैंड: उमरान को डेब्यू कैप देते भुवनेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम 3 गेंद पर दिए सिर्फ 3 रन

उमरान ने अंतिम 3 गेंद पर सिर्फ 3 रन दिए। इस तरह से टीम इंडिया ने यह मुकाबला 4 रन से अपने नाम किया। उमरान ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। यह उनका सिर्फ दूसरा ही इंटरनेशनल मैच था। पहले मैच में उन्हें सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला था। उमरान को इस सफलता पर खूब बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन

IND vs IRE: Jammu Jet Umran Malik final over overturned match in last 3 balls getting many congratulations india won t20i series jammu express umran malik
हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक, संजू सैमसन और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या ने उमरान को दिया खास तोहफा

कप्तान हार्दिक पांड्या ने उमरान मलिक को खास तोहफा दिया। जीत के बाद उन्होंने उमरान मलिक को ट्रॉफी दी। दरअसल, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में एक परंपरा शुरू की थी। उन्होंने सीरीज जीतने के बाद टीम के सबसे नए खिलाड़ी को ट्रॉफी उठाने का मौका दिया। हार्दिक ने भी वैसा ही किया।

उमरान के लिए हार्दिक ने क्या कहा

जीत के बाद हार्दिक ने उमरान की तारीफ भी की। उन्होंने उमरान से आखिरी अहम ओवर में गेंदबाजी करने की वजह बताई। हार्दिक ने कहा, 'मैंने उमरान का समर्थन किया। उसके पास गति है। ऐसी तेजी के सामने 18 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed