फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Increments of teachers will stop at the worst test results

खराब परीक्षा परिणाम पर रुकेगी शिक्षकों की इंक्रीमेंट

Thu, 11 Feb 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 11 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Increments of teachers will stop at the worst test results

हर साल करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी सरकारी स्कूलों में बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हो रहा है। कुछ ऐसा ही जम्मू संभाग के विंटर सेशन स्कूलों में दसवीं के परीक्षा परिणाम में सामने आया है, जहां सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम ने निराश किया है।

विज्ञापन


अब इसको गंभीरता से लेते हुए शिक्षा निदेशक जम्मू ने कम परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। करीब सप्ताह पहले विंटर सेशन के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल से केवल तीन विद्यार्थी ही पोजीशन हासिल कर पाए।
विज्ञापन


इसके अलावा कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम तीन प्रतिशत से भी कम रहा है। शिक्षा विभाग ने इसको गंभीरता से लिया है। सभी जिलों के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में स्टाफ कम है, वहां स्टाफ की कमी को दूर किया जाए। जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से कम हैं, वहां पर सीईओ और जेडईओ औचक निरीक्षण करके हालात का जायजा लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी दायरे में
शिक्षा निदेशक जम्मू स्मिता सेठी ने आदेश जारी किया है कि दसवीं कक्षा में जिस विषय का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत होगा, उस विषय के शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।


अगर शिक्षक की तरफ से उचित जवाब नहीं मिलता तो इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। जिस सरकारी स्कूल का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से कम होगा, उसके हेडमास्टर और प्रिंसिपल की इंक्रीमेंट रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed