फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Increased water level in the river Chenab

चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ा

Tue, 03 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर/अारएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर/अारएस पुरा Updated Tue, 03 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Increased water level in the river Chenab
मौसम के बदले मिजाज से ठंड में इजाफा हुआ है। कई खड्ड और नाले भी उफान पर आ गए हैं। चिनाब दरिया का जलस्तर भी बढ़ गया है। बारिश का असर स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी पड़ा। सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। आवागमन पर भी खासा असर देखा गया। फसलों पर भी मौसम की मार पड़ी है। किसान संसार चंद ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए बारिश नुकसानदेह है।
विज्ञापन



 
हर तरफ बढ़ी हादसों की आशंका-

लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। खासकर कच्चे मकानों पर। सोमवार को वार्ड पांच में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। राहत की बात यह रही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बारिश की झड़ी से हादसे होने की आशंका बनने लगी है। सोमवार को वार्ड पांच में कच्चे मकान पर बारिश का कहर टूटा। जिस समय मकान की छत गिरी, उस समय परिवार के लोग दूसरे कमरे मेें थे।

विज्ञापन


शकुंतला देवी का कहना है कि जिस समय कमरे की छत गिरी, उस समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। इस कारण सभी सुरक्षित रहे। वहीं बारिश से कसबे में भी फसलें खराब होने की स्थिति में हैं। किसान धर्मपाल, रौशन लाल, देवराज का कहना है कि अगर और बारिश होती है, तो किसानों का काफी नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed