फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   incident,dead body,samba news,one dead

घर से बाइक पर निकले युवक का

विज्ञापन
incident,dead body,samba news,one dead
आरएस पुरा। रंगपुर मौलानियां में शनिवार शाम अपने घर से बाइक पर निकले युवक का सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह लोगों ने परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान गारा राम (24) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी रंगपुर मौलानियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार शाम सात बजे बाइक पर घर से निकला था। रविवार को किसी राहगीर ने उसे बासपुर अब्दुल्लियां मार्ग पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस और घरवालों को सूचित किया गया। परिवारवालों के अनुसार गारा राम ड्राइवर था और अगले माह उसकी शादी थी। परिवार वालों ने बेटे की मौत पर किसी तरह की आशंका नहीं जताई और पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने से भी इंकार कर दिया। सीमावर्ती गांव वासपुर चौकी के प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि गांव रंगपुर मौलानियां के युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है, जिसके चलते पोस्टमार्टम करवाए बिना शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed